विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है लेकिन अभी इस बात पर विवाद है, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान ने पूरे देश में ट्रॉफी घुमाने का ऐलान कर दिया था। पीसीबी इसको लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी जाने के प्लान में था। लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अब पीसीबी ट्रॉफी के साथ पीओके नहीं जा सकेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद ICC ने इस पर संज्ञान लिया है और ट्रॉफी को पीओके ले जाने पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान ने किया था ट्रॉफी के PoK टूर का ऐलान

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 नवंबर को ही ऐलान किया था, ‘तैयार हो जाओ पाकिस्तान. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा. 16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद द्वारा 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखें.’ इतना ही नहीं पाक ने इसे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के2 पर भी ले जाने का प्लान बनाया था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है, आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना कर दिया था। बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दी थी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किसी भी कीमत पर पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। तब से पाकिस्तान आईसीसी से इसके पीछे का कारण मांग रहा है। जबकि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला पहले ही दे दिया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस