विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Champions Trophy 2025: BCCIअब क्या करेगी?

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मैच को लेकर तैयारियां तेज कर दी है.लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है की इंडियन क्रिकेट टीम मैच के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी,हालांकि अभी तक BCCI ने मैच को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची,लाहौर,रावलपिंडी में स्टेडियम के मरम्मत का काम शुरु करवा दिया है,जिसके लिए 17 अरब करोड़ रुपय आवंटित किए गए हैं. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के बोर्ड सदस्यों का कहना चैंपियंस टॉफी पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाएगा.भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद मैच के लिए पाकिस्तान नहीं गया है.बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने पिछले साल कहा था जब तक पाकिस्तान आंतकवाद बंद नहीं करेगा तब तक द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को शुरु नहीं किया जाएगा.

आपको बता दे पाकिस्तान 1996 के बाद पहली बार किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा.इससे पहले 2008 में पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी.अभी तक मैच को लेकर BCCI ने आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की है.BCCI क्या फैसला लेता है इस बात पर सबकी नजर टीकी हुई है.

newsviewss
Author: newsviewss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस