विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मुंबई में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ ने किया BMC की टीम पर पथराव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी में बनी 25 साल पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद हो गया। बीएमसी की टीम शनिवार (21 सितंबर) को मस्जिद के अवैध निर्माण को जब तोड़ने पहुंची तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए पहले रास्ता रोका इसके बाद बीएमसी की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बीएमसी की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की। भीड़ नाराज होकर विरोध में सड़कों पर ही बैठ गई है। इलाके में तनाव फैल गया है।

25 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ने पहुंची BMC

दरअसल मुंबई के धारावी में 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी सुभानिया मस्जिद के कुछ हिस्से को बीएमसी ने अनाधिकृत बताकर तोड़ना दिखाया है। कल रात से ही स्थानीय लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद काफी पुरानी है। इसलिए इसे नहीं तोड़ा जाना चाहिए। घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग विरोध करते दिख रहे हैं। सड़क पर भीड़ जमा है, जिससे वाहनों को आने-जाने में दिक्कत आ रही है। हालात बिगड़ने की आशंका और हालात को सामान्य रखने के लिए पुलिसकर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

कांग्रेस सांसद ने की CM से मुलाकात

मस्जिद पर कार्रवाई को रुकवाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्मंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर कार्रवाई रुकवाने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा था कि ‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से धारावी के महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद को आई बीएमसी की डिमोलिशन की नोटिस को लेकर मुलाकात की और लोगों की भावनाओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई. उन्होंने कहा की वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और आश्वासन दिया की तोड़क कार्यवाही पर रोक लगा दी जायेगी.’

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस