बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का एक बड़ा बयान आया है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार चारा घोटाले(Chara Ghotala) की 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाएगी। इस मामले में सीबीआई और इंकम टैक्स से बातचीत करेगी। यानी 1990 के दशक में जो लोग चारा का पैसा डकार गए, उनपर सरकार शिकंजा कसने की तैयारी में है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार चारा घोटाले(Chara Ghotala) में डकार गए 950 करोड़ रुपये की राशि दोषियों से रिकवरी करेगी और इसे सरकार के खजाने मे डालेगी। पटना हाईकोर्ट ने चारा घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपते समय उसे गबन किए गए रुपए को बिहार सरकार के खजाने में वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी दी थी। रुपए, घोटालेबाजों की संपत्ति बेचकर लौटाने थे। पैसे नहीं मिलने से नाखुश बिहार सरकार बड़ी पहल करने में जुटी है।
CBI, IT डिपार्टमेंट से बात करेंगे, कोर्ट भी जाएंगे-सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा-यह निर्णय न्यायालय का था उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लालू यादव हो या कोई और जिन्होंने घोटाला किया है उनकी संपत्ति जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि इसके खिलाफ कार्रवाई करना है, तो सरकार इस पर कार्रवाई करेगी, अब तो 28 साल हो गए हैं, सु्प्रीम कोर्ट तक से सजा हो गई। कोर्ट ने संपत्ति जब्त की है अब इसे कुर्क करके सरकारी खजाने में पैसा डालने का काम किया जाएगा सरकार सभी चीजों को देख रही है ताकि गबन हुई राशि बिहार सरकार को वापस मिल जाए। सरकार कोर्ट जाने से लेकर एजेंसियों से संपर्क साध सकती है। इसपर विचार किया जा रहा है।
90 के दशक में बेहद चर्चे में रहा चारा घोटाला
90 के दशक में चारा घोटाला(Chara Ghotala) देश की खूब चर्चा हुई थी। इसके कारण ही लालू प्रसाद यादव को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी, लेकिन जितने बड़े पैमाने पर राशि का गबन किया गया। सीबीआई उस राशि को बिहार सरकार के खजाने में वापस लाने में पूरी तरह से विफल रही। 1996 में पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ही सीबीआई ने चारा घोटाला की जांच की थी। पटना हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश के साथ घोटाले में गबन की गई राशि भी बिहार सरकार के खजाने में वापस लाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उसमें सीबीआई विफल रही। अब बिहार सरकार चुनावी साल में एक बार फिर से 29 साल बाद इस मुद्दे पर गंभीर दिख रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 3
Views Today : 3