उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) की शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) के लिए उत्तराखंड में मौजूद हैं। इस बीच, उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है और गंगोत्री की ओर जा रहा था। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस मौजूद है।
देहरादून से गंगोत्री जा रहा था हेलिकॉप्टर
आज सुबह एयरोट्रांस कंपनी हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से चारधाम यात्रियों(Chardham Yatra) को लेकर यमुनोत्री के लिए उड़ान भरी थी। यमुनोत्री के खरसाली हेलीपैड के बाद यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री के लिए निकला,जहां उसे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचना था। हर्षिल जाते वक्त यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान हो गई है। इनमें पायलट और छह यात्री शामिल हैं। पायलट का नाम कैप्टर रॉबिन सिंह है। छह यात्रियों में दो महिलाएं हैं। इनके नाम विनीत गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रश्मि और किशोर जाधव हैं।
राहत बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की है कि उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन और राहत टीमें हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मौके के लिए पुलिस, सेना की विशेष टुकड़ी, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, NDRF, SDRF, 108 एंबुलेंस सेवा, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा(Chardham Yatra) मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10