लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होते ही बिहार के छपरा(सारण लोकसभा) में बवाल हो गया। छपरा के भिखारी ठाकुर चौक स्थित बूथ के पास मंगलवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। वह सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थीं, तब वहां जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में विवाद बढ़ने पर मंगलवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई, दो अन्य घायल हुए। मृतक की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई, जो कि बड़ा तेलपा का रहने वाला था। वहीं घायलों में शंभू राय के 30 वर्षीय पुत्र गुडु राय और विदेशी राय के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राय शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर दिया गया है। घायल मनोज की कमर में गोली लगी है। गुड्डू राय के सिर पर गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहिणी आचार्य के बूथ से जाते ही भिड़े दो गुट
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को मतदान के अंतिम समय में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य तेलपा के बूथ आयी। किसी बात को लेकर रोहिणी समर्थक और स्थानीय लोगों में झड़प हो गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों गुट बीजेपी और राजद समर्थक बताया जा रहे हैं। पत्थरबाजी के घटना में दो लोगों की घायल हो गए है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती की गई है।इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। घटना के बाद छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर एसपी और डीएम भी मौजूद हैं।
आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद
इस घटना पर सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि कल आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। उसी प्रतिक्रिया में आज कुछ लोगों ने गोलीबारी की। तीन लोगो को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है. दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिन लोगों ने ये घटना भड़काई थी, उनके ऊपर कार्रवाई की गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट को बैन किया जाएगा।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8