छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। सुबह से ही इस इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जवानों ने नक्सलियों की बड़ी पार्टी को घेर लिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, घायल दो जवानों रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज शुरू हो गया है।
नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए सेना चला रही अभियान
दरअसल, नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए राज्य पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। यही कारण है कि जवानों से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षाबल ने हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने दो हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है।
इससे पहले 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ के जंगलों में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चला था, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि 31 नहीं, बल्कि कुल 35 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद, 18 अक्टूबर को बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि मुठभेड़ में कुल 38 नक्सली ढेर हुए थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6