विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Chhattisgarh Encounter:छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 40 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को माओवादियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 40 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनमें से 24 के शव बरामद हो गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार बरामद किए गए हैं।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ जारी है।

एके-47 जैसे हथियार और विस्फोटक भी बरामद

घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं। इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। रात होने की वजह से पुलिस मुठभेड़ में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। 40 से ज्यादा भी मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी

बस्तर के आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिले से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था।नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल की टीम जैसे ही थुलथुली के पास पहुंची, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस