गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति(Congress CWC) की बैठक हुई। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की रणनीति और सामाजिक समीकरणों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग वाली रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे और ओबीसी साथ छोड़कर चला गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि 1991 से हम यूपी में सत्ता से बाहर से हो गए। हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें कई बार मुस्लिम परस्त बोला जाता है। हमें इससे डरना नहीं है, मुद्दे उठाए जाने चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन से हुई सत्र की शुरुआत
सीडब्ल्यूसी(Congress CWC) की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन से हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता के जिक्र से अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि यह साल महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत है। यह हास्यास्पद है कि आज वह संगठन, जिसका स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है, उनकी विरासत का दावा कर रहा है। खड़गे ने आरोप लगाया कि आज भाजपा और संघ परिवार के लोग गांधी से जुड़ी संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं और उन्हें उनके वैचारिक विरोधियों को सौंप रहे हैं। उन्होंने वाराणसी में सर्व सेवा संघ पर भी कब्जा कर लिया है।
महात्मा गांधी के आदर्शों और सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय के साथ चलेगी कांग्रेस
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक(Congress CWC) पर पार्टी की ओर से कहा गया, महात्मा गांधी के आदर्शों और सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय को साथ लिए हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है और निभाने के लिए संकल्पित है। ये अधिवेशन कांग्रेस के न्याय योद्धाओं में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार करेगा। संकल्प, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत कर- न्यायपथ पर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, जब हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं तो उनके स्मारक में विस्तारित CWC बैठक को आयोजित करना हमारा कर्तव्य था। भारत के संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और राजनीतिक न्याय की बात कही गई है, जिसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य सदस्यों ने भी चर्चा की।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6