National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब यह मामला राजनीतिक तापमान में तब्दील हो गया है। इस कदम को कांग्रेस ने “कानून के शासन के नाम पर राज्य प्रायोजित अपराध” बताया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस के पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी करते हुए कल यानी बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।
ये बदले की राजनीति का हिस्सा-केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस कदम को केंद्र सरकार की बदले की राजनीति का हिस्सा करार दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली सरकार की विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना की कोई सीमा नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीति से प्रेरित और मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसका मकसद विपक्ष की आवाज को दबाना है। यह कदम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की हताशा को दर्शाता है, जो जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रहे हैं और बार-बार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि सही मायनों में यह कार्रवाई इस विभाजनकारी, विनाशकारी शासन के खिलाफ हमारे संकल्प को और ज्यादा मजबूत करने वाली है। हम प्रतिशोध और धमकी की ऐसी राजनीति के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए कल देश भर में ईडी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
The Modi-Shah regime’s vendetta against the Opposition knows no bounds. The witch hunt against Smt. Sonia Gandhi ji and LOP Sh. @RahulGandhi ji, using the frivolous, politically motivated & fabricated National Herald case, is a clear example of their attempt at intimidation and…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) April 15, 2025
सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की दाखिल की चार्जशीट
ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले(National Herald Case) में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दाखिल की है। ईडी ने इस मामले में चार्जशीट में सुमन दुबे और अन्य लोगों का नाम भी शामिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने 9 अप्रैल को दाखिल आरोपपत्र, संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल तय की। इस मामले में ईडी पहले ही 64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी द्वारा राहुल, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ PMLA की धारा 44 और 45 के तहत शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्तियों ने धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 0
Views Today :