विज्ञापन के लिए संपर्क करें

देशभर में पैर पसार रहा Covid-19, एक्टिव केस 1000 के पार, सिर्फ दिल्ली में मिले इतने मामले

Covid-19

भारत में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। कोरोना वायरस अब तेजी से फैलने लगा है। देश में Covid-19 के एक्टिव केसों की संख्या 1000 पार कर गई है। केरल से लेकर कर्नाटक तक और महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक कोरोना के नए आंकड़े अब डराने लगे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के डेटा के मुताबिक, भारत में 1009 एक्टिव मामलों में से 752 मामले हाल ही में सामने आए हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे मजबूती से अपना पैर पसार रहा है।

बीते हफ्ते सिर्फ दिल्ली में मिले 99 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में Covid-19 के 104 एक्टिव केस (मामले) हैं। बीते एक हफ्ते में 99 नए मामले सामने आए हैं जो स्वास्थ्य प्रशासन और नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो केरल में अबतक सबसे ज्यादा कुल 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, हरियाणा में 83,गुजरात में 83 और कर्नाटक में 47 यूपी में 15, बंगाल में 12, जबकि राजस्थान में 12 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड-19 मामला दर्ज नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो मामले सामने आए हैं. वहीं, कोविड से हुई मौतों की बात करें तो, महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट मिली है। हालांकि, 305 लोग इस दौरान कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

यह समय लापरवाह होने का नहीं है- हेल्थ एक्सपर्ट

राजधानी में कोरोना(Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। अब सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो यह समय लापरवाह होने का नहीं है। बदलते मौसम और त्योहारों के मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं। देश में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है,लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लगातार निगरानी जारी है। सरकार आने वाले दिनों में टीकाकरण और निगरानी को और सख्त करने की योजना बना रही है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस