आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। लेकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हिटमैन रोहित शर्मो को लेकर पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया। इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
रोहित शर्मा अब तक के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं- कांग्रेस प्रवक्ता
दरअसल, दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा शुरूआत अच्छी न दे सके, गिल दो रन और कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट गए। अपने तीसरे चैंपियंस ट्राफी मैच में शानदार प्रदर्शन न दे पाने पर रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डाक्टर शमा मोहम्मद ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने रोहित को टीम के लिए सबसे बेअसर कप्तान और मोटा बताया। कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय टीम के कप्तान को वजन करने की सलाह भी दी है। कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर X पर लिखा- “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है।” कांग्रेसी प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आगे ये भी कहा कि रोहित शर्मा निस्संदेह भारत के अब तक के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।

शमा के कमेंट पर भड़के क्रिकेट फैंस
शमा की यह टिप्पणियां जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं तो भारतीय क्रिकेट फैंस ने उन्हें जमकर फटकार लगाना शुरू किया. किसी ने रोहित शर्मा के आंकड़े बताए तो किसी ने कप्तान के तौर पर उनका विनिंग रिकॉर्ड दिखाया. इन सब के बीच बीजेपी ने तो यह तक कह दिया कि क्या कांग्रेस अब राहुल गांधी को क्रिकेट के मैदान में उतारना चाहती है। भाजपा ने इस पर भड़कते हुए कांग्रेसी प्रवक्ता पर बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाया है। भाजपा की महिला नेता राधिका खेड़ा ने लिखा- “कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग करना सरासर दुस्साहस है। ये वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक खिलाड़ियों को अपमानित किया, उन्हें मान्यता नहीं दी और अब एक क्रिकेट दिग्गज का मजाक उड़ाने की हिम्मत कर रही है? जो पार्टी भाई-भतीजावाद पर पनपती है वह स्व-निर्मित चैंपियन का व्याख्यान कर रही है?”
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6