विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Rinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और MP प्रिया सरोज की हो गई सगाई, रिंग पहनते ही भावुक हुईं प्रिया

राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल में टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई(Rinku Singh Engagement) हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और नए रिश्ते की शुरुआत की। इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। लेकिन, दोनों बेहद खुश नजर आए। सगाई के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल रिंग मंगवाई थीं. प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी, जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई।

रिंग पहनते ही प्रिया की आंखों से छलक पड़े आंसू

रिंकू और प्रिया की सगाई(Rinku Singh Engagement) के समय की पहली तस्वीर सामने आई है। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज पर एंट्री ली। रिंकू उनका हाथ पकड़े हुए नजर आए। इसी बीच प्रिया के पिता तूफानी सरोज व्यवस्थाओं को देख रहे थे और मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। तभी रिंकू ने उनके पैर छू लिए। वहीं जब रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रिया सरोज की आंखों से आंसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा असहज हो गए। इसी दौरान होटल के स्टाफ टिशू पेपर लेकर पहुंचा तो प्रिया ने गाल तक पहुंचे आंसुओं को साफ किया। रिंकू-प्रिया की शादी(Rinku Singh Engagement) की डेट भी फाइनल हो चुकी है। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी है।

अखिलेश यादव, भुवनेश्वर कुमार सहित कई दिग्गज मेहमान हुए शामिल 

समारोह(Rinku Singh Engagement) में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। इनमें समाजवादी पार्टी के नेता मुखिया अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, जया बच्चन, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी नाम शामिल था।

 

इसके अलावा इस सेरमेनी में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूर्व क्रिकेटर्स प्रवीण कुमार और पीयूष चावला के अलावा यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे नामचीन खिलाड़ी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेहमानों को ही विशेष पास के जरिए प्रवेश दिया गया, जिसमें बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया था। होटल के अंदर और बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस तैनात रही। एक स्पेशल सिक्योरिटी टीम भी अलर्ट मोड पर रही ताकि किसी वीआईपी को कोई परेशानी न हो।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी और भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराया था। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और इस समय वह समाजवादी पार्टी से केराकात से विधायक हैं।

विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं रिंकू

रिंकू ने अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। रिंकू सिंह(Rinku Singh Engagement) ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2 वनडे मैचों में कुल 55 रन बनाए। इसके अलावा वह 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन भी बना चुके हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाजी करने लिए जाने जाते हैं और उनके पास वह काबिलियत है कि वो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकें।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस