चक्रवाती तूफान दाना की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। तेज हवाओं की वजह से लोगों की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई। वहीं 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। पश्चिम बंगाल और ओड़िसा में शुक्रवार तड़के भीषण चक्रवाती तूफान दाना के पहुंचने के बाद 100 KM प्रति घंटे से अधिक की तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। समुद्री तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान का असर बस, रेल और फ्लाइट सेवाओं पर भी पड़ा है।500 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं ओडिशा और बंगाल में 16 घंटों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि दोनों ही जगहों से उड़ानें फिर से शुरू हो चुकी है।
ओडिशा के धामरा तट पर देर रात तूफान ने दी दस्तक
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा के धामरा तट पर देर रात तूफान से दस्तक दी। इस दौरान हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तूफान अब उत्तर ओडिशा में लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने लगा है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की वजह से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं तेज हवाओं और भारी बारिश ने भद्रक के कामरिया में तबाही मचाई। चक्रवात ‘दाना’ के कारण जारी तेज हवाओं और भारी बारिश से धामरा में पेड़ गिर गए। वहीं पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर और साउथ 24 परगना जिलों में चक्रवाती तूफान का ज्यादा असर दिख रहा है। पूर्वी मेदिनीपुर के पुराने दीघा समुद्र तट पर हाईटाइड की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। साउथ 24 परगना में चक्रवाती तूफान दाना को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।
तूफान से निपटने के लिए राज्य सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम
NDRF और SDRF की टीम तूफान पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। तूफान से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। निचले तटीय क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि landfall वाले क्षेत्र में लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उच्च-वेग वाली हवाएं चलती रहेंगी। चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है क्योंकि यह आगे अंतर्देशीय क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, जिससे कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी। बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, क्योंझर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खुर्दा और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9