विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi: जबरन वसूली और धमकाने के मामले में आप विधायक गिरफ्तार, पिछले साल बीजेपी ने जारी की थी वायरल ऑडियो

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 2023 में वायरल हुए एक पुराने कथित जबरन वसूली के केस में उन्हें पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में गिरफ्तार कर लिया है। नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के कथित वायरल ऑडियो के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर और विधायक के बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप का परीक्षण करने के बाद गिरफ्तारी हुई है। बता दें, नरेश बाल्यान उत्तम नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

पिछले साल बीजेपी ने जारी किया था नंदू और आप विधायक का ऑडियो

इससे पहले बीजेपी ने आप विधायक नरेश बाल्यान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। इसमें गैंगस्टर और बाल्यान के बीच बातचीत रिकॉर्ड थी। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को गैंगस्टर और वसूली वाली पार्टी बताया है। बीजेपी का कहना है कि नरेश बालियान का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनके सबसे बड़े समर्थक गैंगस्टर हैं। एक एमएलए वसूली का रैकेट चला रहा है। नरेश बाल्यान वसूली एमएलए हैं।

अमित शाह सिर्फ़ केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं- संजय सिंह

नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किए जाने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी दिल्ली के लोगों को सुरक्षित नहीं देखना चाहती। विधायक नरेश बाल्यान को हिरासत में लेना बीजेपी का असली चेहरा सामने ले आया है। उन्होंने कहा, ”पहले दिन से आम आदमी पार्टी कह रही है कि अमित शाह सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं। जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बाल्यान को हिरासत में लिया गया है, उस पर कोर्ट का स्टे है। बौखलाहट में एक बार फिर बीजेपी ने संविधान और न्याय पालिका को ताक पर रख दिया है।”

गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू कौन है?

कपिल सांगवान उर्फ नंदू यूके में रहता है। उसपर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह हरियाणा के नफे सिंह और दिल्ली के बल्लू पहलवान हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जाता है। इसके अलावा बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला हत्या मामले में भी उसकी संलिप्तता है। दिल्ली छोड़कर कपिल सांगवान पिछले पांच साल से यूके में रह रहा है और उसका दिल्ली के बड़े गैंगस्टरों के साथ भी टकराव रहा है। वह यूके के दिल्ली के बिल्डर को रंगदारी के लिए कॉल करता था और धमकी देता था। फिर विधायक नरेश उसमें मध्यस्थता कराता था। जो पैसे मिलते थे, उसमें ज्यादा पैसे नरेश खुद रख लेता था और कुछ पैसे नंदू को भिजवा देता था। इस बात की जानकारी नंदू को मिल जाने पर उसका विधायक से विवाद बढ़ गया था। इस पर नंदू ने जब विधायक को धमका दिया, तब विधायक ने बातचीत का वीडियो वायरल कर दिया था।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस