राजधानी दिल्ली-एनसीआर में पिछले करीब दो महीने से जिस तरह से हवा की गुणवत्ता खराब और बेहद खराब स्तर की बनी हुई है, वह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाली है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे एक्यूआई 407 रहा। शनिवार सुबह एआईआईएमएस और प्रगति मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर ड्रोन फुटेज में शहर के ऊपर छाई धुंध और स्मॉग को स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। कालिंदी कुंज जैसे उच्च-राइज बिल्डिंग भी धुंध से ढकी नजर आ रही हैं, जबकि यमुना नदी के कुछ हिस्से, जैसे ओखला बैरेज के पास, जहरीले झाग से ढके हुए थे।
दिल्ली सरकार ने GRAP-III के तहत लगाई कई पाबंदिया
दिल्ली में वायु प्रदूषण के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद सरकार ने GRAP-III लागू कर दिया है। ग्रैप के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही ई-बस और सीएनजी से चलने वाली बस को छोड़कर अंतरराज्यीय बसों के यहां प्रवेश पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है और उल्लंघन करने पर 20,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। दिल्ली-NCR में स्मॉग और प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, जैसे श्वसन संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन और हृदय रोगों का खतरा बढ़ने लगा है।
दिल्ली के बाद हरियाणा में भी प्राइमरी स्कूल बंद
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी बढ़ते प्रदूषण के बीच नायब सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार ने ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अतिशी ने कल दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के लिए समयों में बदलाव की घोषणा की। इस बदलाव के तहत, केंद्रीय सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक, दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6