दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) फिर से लागू कर दिया गया है। यह निर्णय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद लिया गया। GRAP-IV के तहत क्षेत्र में कई सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिनमें निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, उद्योगों में प्रदूषणकारी गतिविधियों की रोकथाम और डीजल वाहनों के संचालन पर कड़े नियम शामिल हैं। नवंबर में पहली बार GRAP-IV लागू हुआ था, लेकिन 5 दिसंबर को स्थिति में सुधार आने पर इसे हटाकर GRAP-II तक सीमित कर दिया गया था।
इन चीजों पर लगी है पाबंदियां
- दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक, सिर्फ आवश्यक वस्तुएं लेकर पहुंचने वाली ट्रकों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा।
- दिल्ली में पंजीकृत बीएस चार के एचजीवी (भारी मालवाहक वाहन) पर रोक।
- निर्माण और विध्वंस पर पूरी तरह रोक रहेगी।
- राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, बिजली वितरण से संबंधित परियोजनाएं इत्यादि सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य बंद रहेगा।
- दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में स्कूलों में छठी से नौवीं और 11वीं की पढ़ाई भी ऑनलाइन व ऑफलाइन (हाइब्रिड) मोड़ में होगी।
- सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का निर्देश। एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करने का निर्देश।
- एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारें कॉलेज बंद
ये सेवाएं रहेंगी जारी
- सीएनजी-इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवाओं के ट्रक चलेंगे
- सीएनजी और बीएस VI डीजल गाड़ियां चलेंगी
- स्कूल हाइब्रिड मोड में क्लास चला सकते हैं
- ऑफिस 50% कर्मचारियों को ऑफिस बुला सकते हैं
- सफाई से जुड़े प्रोजक्ट आदि काम जारी रहेंगे
- एबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन चलते रहेंगे
दिल्ली-NCR में फिर AQI 400 पार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 अंक दर्ज किया है, जो बेहद गंभीर है। दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को शाम 4 बजे 379 (बहुत खराब) दर्ज किया गया, जो रविवार को ‘खराब’ कैटेगरी में 294 था। मंगलवार की सुबह भी AQI लेवल हुआ 400 पार रहा. दिल्ली मथुरा रोड का AQI 429, प्रतापगंज AQI 444, ओखला फेज-2 AQI 433, नेहरू नगर 461, आनंद विहार 465, लोधी रोड 361, आइटीओ 434, आरके पुरम 427, नॉर्थ कैंपस का AQI 431 मांपा गया है। बिगड़ती हवा की स्थिति के GRAP-4 लागू कर दिया है। यानी फिर से स्कूल समेत कई चीजों पर पाबंदी लग गई है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12