विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Assembly Election: CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने इस दिग्गज को उतारा, जानिए तीसरी लिस्ट में किस-किस के नाम?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ एक नाम का ही एलान किया गया है। पार्टी ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। बता दें, इस सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। ऐसे में कालकाजी सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है, जहां कांग्रेस से अलका लांबा और आप से आतिशी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘केंद्रीय चुनाव समिति ने अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अलका लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए आगामी चुनाव 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।’

2019 में अलका ने आप छोड़ कांग्रेस का थामा था हाथ

दरअसल, साल 2025 के पहले ही दिन कालकाजी मंदिर जाकर अलका लांबा ने दर्शन किए थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थीं कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कालकाजी से चुनाव लड़ सकती हैं। हुआ भी ऐसा ही। कांग्रेस ने दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को ही टिकट दे दिया। कालकाजी सीट पर अलका लांबा को टिकट दिए जाने के बाद अब यहां चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है। अलका लांबा भी एक समय ‘आप’ में ही थीं। अलका लांबा की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। लांबा एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। छात्र राजनीति में एंट्री के बाद वे सक्रिय राजनीति में आईं। साल 2014 में अलका लांबा ने कांग्रेस छोड़ दी थी। 2015 में अलका लांबा आप के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं। इसके बाद साल 2019 में आम आदमी पार्टी छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गईं थी। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि दिल्ली के चुनावी दंगल में कालकाजी सीट पर दो ‘दोस्तों’ भिड़ेंगे, तो गलत नहीं होगा।

हॉट सीटों पर कांग्रेस और आप के बीच तगड़ी फाइट

दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक 47 सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के दिग्गजों के खिलाफ बड़े चेहरों को उतारने का फैसला किया है, जिसके तहत नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस