विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Assembly Elections: INDIA गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने की मांग करेगी AAP!

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में तकरार बढ़ गई है। सीएम आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता अजय माकन पर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं। क्या उन्होंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।’ आप नेता संजय सिंह ने कहा कांग्रेस से अजय माकन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है तथा कहा है कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो वह इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे। ”

कांग्रेस को फंडिंग कर रही है BJP

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के कुछ बयानों से भड़की आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के साथ साठगांठ करने पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजय माकन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। भाजपा कांग्रेस का फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा, पार्टी 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई करे। कार्रवाई नहीं हुई तो हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे।

अजय माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था

कांग्रेस नेता अजय माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था। कांग्रेस नेता अजय माकन ने 25 दिसंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा। माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है. हालांकि दोनों ही पार्टी ने दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है. राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल फरवरी में चुनाव हो सकते हैं.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस