दिल्ली में बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुन लिया है। वो दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। वहीं प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज 19 फरवरी 2025 की शाम को बीजेपी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ है। अब 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें दिल्ली सीएम और मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।
प्रवेश वर्मा ने रखा रेखा गुप्ता के नाम के प्रस्ताव
विधायल दल की बैठक में नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। फिर सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ शामिल हुए। रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। वो शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू किया। छात्र राजनीति करते हुए वो दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं. वो मूल रूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली आ गया था।
महिला और वैश्य वोटरों को भी साधने की कोशिश
बीजेपी ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय की आबादी को देखते हुए रेखा गुप्ता पर दांव खेला है। पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रेखा गुप्ता के समर्थन में था।
नई सीएम रेखा गुप्ता के घर पर जश्न
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल है। उनके समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनके परिवारजनों का स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर समर्थकों में उत्साह है। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 10
Views Today : 14