दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। शाम को पांच बजे प्रचार बंद होने के बाद उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा शुरू होगी। मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जाएंगे तो वहीं अपने पाले में करने के लिए हर जुगत लगाई जाएगी। अब सभी को 5 फरवरी की वोटिंग का इंतजार है, 8 फरवरी आने वाले नतीजों से दिल्ली के दंगल का फैसला हो जाएगा। दिल्ली में इस बार सत्ताधारी AAP को बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस से भी चुनौती मिलती दिख रही है और यहां दोनों पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी से चुनाव प्रचार चल रहा था। तब से उम्मीदवार सुबह से लेकर शाम तक प्रचार में जुटे रहते थे।
तीनों पार्टियों ने आखिरी दिन झोंकी ताकत
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी। तीनों ही प्रमुख दल आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। चुनाव प्रचार के दंगल में आखिरी दिन बीजेपी की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जंगपुरा, बिजवासन और द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में वोट मांगे। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कालकाजी और छतरपुर विधानसभा क्षेत्रों में आप प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने जमकर जनसंपर्क किया।
आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं-केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा- मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें, सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। केजरीवाल के सामने बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आतिशी लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
दिल्ली की जनता डबल इंजन वाली सरकार बनाएगी- मनोज तिवारी
वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- दिल्ली की जनता 5 फरवरी को वोट देकर ऐसी सरकार बनाएगी जो डबल इंजन से चलेगी। दिल्ली को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो लड़ाई-झगड़े करे। दिल्ली की जनता ‘खेलो इंडिया’ कहने वाले को वोट देगी, ‘पी लो इंडिया’ कहने वाले को नहीं। दिल्ली की जनता ‘देश नहीं झुकने दूंगा’ कहने वाले को वोट देगी, ‘दारू नहीं रुकने दूंगा’ कहने वाले को नही। 5 फरवरी को दिल्ली के मेरे भाई-बहन 5 साल के लिए भाजपा की सरकार बनाने निकलेंगे।
बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में वोटिंग के लिए 13 हजार 766 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। 83.76 लाख पुरुष, 72.36 महिला और 1267 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 733 पोलिंग बूथ दिव्यांग लोगों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6