विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Fire: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अस्पताल में लगी आग, 7 नवजात की मौत

delhi baby care hospital

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात एक बच्चों के अस्पताल बेबी केयर हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई बच्चे झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 7 बच्चों की मौत हो गई। कई अन्य घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 नवजात शिशुओं को हॉस्पिटल से रेस्क्यू किया गया था। बेबी केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर केयर सेंटर से दूर दूर जाकर गिरे। लोगों को लगा कि भूकंप का गया है। केयर सेंटर के दो रास्ते है। पिछले रास्ते की खिड़की को तोड़कर नवजातों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। सभी बच्चे केयर सेंटर में आक्सीजन सपोर्ट में थे। पुलिस उनके अभिभावकों का पता लगा रही है।

डीसीपी शाहदरा ने बताया कि कि दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल के मालिक नवीन चींचीं के खिलाफ IPC की धारा 336, 304A और 34 के तहत FIR दर्ज कर ली ​है। उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वह पश्चिम विहार का रहने वाला है। डीसीपी के मुताबिक अस्पताल में 12 नवजात भर्ती थे। उन सभी को रेस्क्यू करके पूर्वी दिल्ली के एक एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों ने इनमें से 6 को तुरंत मृत घोषित कर दिया और एक बच्चे की रविवार सुबह मौत हो गई। सातों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

‘लापरवाही के जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा’-सीएम केजरीवाल

इस घटना में सात बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, ‘बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया, उनके साथ हम सब खड़े हैं।’ सीएम ने कहा कि घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं. घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विवेक विहार मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली। मैंने सचिव (स्वास्थ्य) से वर्तमान स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी देने को कहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।”

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस