विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को तोहफा, आप बोली- ये भी जुमला

दिल्‍ली की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है। महिला सम्‍मान योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को तोहफा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने का ऐलान करने के बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद वैरिफिकेशन होगा और महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने लगेंगे। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिले। इसके साथ दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है। योजना को लेकर कुछ अन्य जानकारी भी शेयर की गई है। योजना में आवेदन करने के लिए पात्र महिलाओं के लिए शर्तें भी तय की गई है। महिलाओं के पास कुछ खास दस्तावेज भी होने चाहिए जिससे उनकी पात्रता मान्य होगी। आइए जानते हैं क्या होंगे आवश्यक दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन के जरुरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली की निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आय का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)

जेपी नड्डा और सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-बीजेपी हर वादा पूरा करेगी

योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी। भाजपा की चुनावी सफलता में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा, ‘दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।’

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सही मायने में महिलाओं का सम्मान करती है। विपक्षी दल सिर्फ दिखावे के लिए महिला सम्मान की बात करते हैं। आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि एक महिला सांसद का मुख्यमंत्री के आवास में किया गया अपमान देश देख चुका है।

 

10% महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा-आप

दिल्ली सरकार की इस घोषणा के बाद इसके बाद विपक्षी पार्टी की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं। पार्टी के नेता लगातार रेखा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी सिंह और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में सम्मान निधि योजना के तहत 2500 रुपये जमा करने का वादा किया था। उन्होंने महिलाओं से अपने बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह भी दी थी, ताकि उन्हें इस पैसे मिलने के मैसेज मिल सकें। आतिशी ने कहा कि इसे “मोदी की गारंटी” कहा गया लेकिन ये जुमला निकला। संजय सिंह ने कहा कि यह वादा मोदी सरकार का एक तरह का जुमला है। पता चल रहा है कि इस योजना के तहत 10% महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस