विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Devara Box Office Day 1: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘देवरा’, जूनियर NTR और सैफ की टक्कर दर्शकों को आई पसंद

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘देवरा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बिग बजट में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया है। फिल्म पहले दिन ही अर्धशतक लगा चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘देवरा पार्ट वन’ ने आज, शुक्रवार को पहले दिन 57.8 करोड़ रुपये की कमाई की है और अभी इस आकंड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही दुनिया भर की बात करे तो फिल्म ने अब तक लगभग 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है ‘देवरा’

एक्शन से भरपूर इस मूवी में सस्पेंस भी भरपूर है। फिल्म की शुरुआत एक ऐसे गांव से होती है, जहां के लोग समंदर में आने वाले जहाजों के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। इस तस्करी ग्रुप का मुखिया में देवरा है और उसके साथ भैरा और रायप्पा हैं। एक दिन तस्करी करने वाले हथियारों से अनगिनत लोगों की जानें जाती हैं, बल्कि उन्हीं के गांव का एक लड़का मारा जाता है। इसके बाद वह इस गलत काम को करने से सभी को रोकता है,  मगर भैरा उसके खिलाफ जाकर समुद्र में तस्करी करने से बाज नहीं आता। ऐसे में देवरा गांव वालों और समंदर का रक्षक बन कर सभी का विनाश कर देता है और चेतावनी देकर गायब हो जाता है। जिस तरह से बाहुबली पार्ट 1 में कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा वाला सस्पेंस था। इसी तरह का कुछ सस्पेंस देवरा पार्ट 1 में भी देखने को मिला है। 

जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू

देवरा के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है और आरआरआर के बाद उनकी पहली रिलीज है। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। ‘देवरा’ का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। बता दें कि इस मूवी के जरिए जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस