जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ का धांसू ट्रेलर जारी हो गया है, फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के एक्शन से भरे धांसू ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।देवरा के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और ढेर सारे खून-खराबे से भरी होने वाली है। देवरा का ट्रेलर जारी होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज का इंतजार और भी तेज हो गया है।
धांसू एक्शन और खून-खराबा के साथ समंदर की कहानी
‘देवरा’ के धांसू ट्रेलर की कहानी समंदर से शुरू होती है। ट्रेलर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इसी बीच जान्हवी और एनटीआर के बीच प्यार से भरी नोंकझोक वाली केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। ट्रेलर में न सिर्फ जूनियर एनटीआर बल्कि सैफ अली खान का भी शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर की शुरुआत ढेर सारे सस्पेंस से होती है। इसके बाद सैफ अली खान का शानदार अंदाज देखने को मिलता है। देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के फैंस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
डबल रोल में दिखाई देंगे जूनियर एनटीआर
‘देवरा’ की बात करें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म एक मास एक्शन ड्रामा है, जिसमें जूनियर एनटीआर डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में वह पहले पिता के रोल में होंगे, जो निडर और साहसी है और सैफ अली खान से जंग लड़ता है। वहीं दूसरे अवतार में वह साधारण और डरपोक से नजर आ रहे हैं। ‘देवरा’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और शाइन टॉम चाको जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कई बड़े नामों वाली कास्ट के साथ फिल्म ‘देवरा’, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होनी है। इस पिक्चर में जूनियर एनटीआर खूंखार अवतार में नजर आएंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6