US Election Result 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं। अमेरिका में ट्रंप राज की 4 साल बाद वापसी हुआ है। अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रंप को 277 और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। इस बीच भारक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है। पीएम ने कहा कि मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने पर मैं ह्दय से बधाई देता हूं।
ऐतिहासिक जीत पर बधाई मेरे दोस्त-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त। पीएम मोदी ने आगे लिखा, जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं। आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।
Heartiest congratulations my friend @realDonaldTrump on your historic election victory. As you build on the successes of your previous term, I look forward to renewing our collaboration to further strengthen the India-US Comprehensive Global and Strategic Partnership. Together,… pic.twitter.com/u5hKPeJ3SY
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2024
अमेरिका में चला डोनाल्ड ट्रंप का जादू
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का जादू चल गया है। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की है और कमला हैरिस को हरा दिया है। ऐसे में ये साफ है कि अब अमेरिका की कमान डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की गिनती चल रही है। कुल 538 इलेक्टोरल वोट हैं और जीत के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है। चुनाव में जीत तय होने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका के लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा, “हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। ट्रम्प ने कहा कि वे देश की सभी समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7