विज्ञापन के लिए संपर्क करें

चुनाव आयोग ने बदली हरियाणा में चुनाव की तारीख, जानिए कब होगी वोटिंग कब आएंगे नतीजे?

चुनाव आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीख बदल दी है। भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने इसकी मांग की थी। अब हरियाणा की सभी सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना 8 को होगी।पहले एक अक्टूबर को मतदान होना था। अब इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हरियाणा में आगामी त्योहार के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। दरअसल, बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए निर्णय लिया गया, जो अपने गुरु जम्बेश्वर की याद में सदियों से आसोज अमावस्या उत्सव मनाते आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों के नतीजे 8 अक्टूबर को

वहीं जम्मू कश्मीर में भी अब मतगणना 8 अक्टूबर को ही होगी। मतदान का दिन जम्मू कश्मीर में नहीं बदला गया है। वह पहले के तय तीन चरणों की तारीखों पर होगा। जम्‍मू कश्‍मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर से मतदान होगा। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को और तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा।

बीजेपी और इनेलो ने की थी चुनाव तारीखें बदलने की मांग

चुनाव की तारीख बदलने के लिए सबसे पहले भाजपा ने मांग उठाई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वोटिंग के दौरान वीकेंड की छुट्टियां और बिश्नोई समाज के कार्यक्रम का हवाला दिया था। इसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने भी चुनाव तारीख बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर चुनाव आयोग ने मीटिंग भी की थी। उस वक्त इस बारे में कोई फैसला नहीं दिया गया था। हालांकि शनिवार शाम को चुनाव तारीख बदलने का ऐलान कर दिया गया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस