Elon Musk v/sDonald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क(Elon Musk) बीते कई दिनों से एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे थे। कभी एलन मस्क ट्रंप के पुराने कारनामे उजागर कर रहे थे तो कभी ट्रंप को चुनाव जीतवाने का दावा किया। एक के बाद एक ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किए थे, लेकिन अब वे माफी वाले अंदाज में नजर आए। एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके कहा है कि जो भी हुआ, बहुत ज्यादा हो गया।
Donald Trump के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है- Elon Musk
दरअसल, अरबपति कारोबारी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राजनीतिक सहयोगी एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पछतावा जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, ‘मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है। वो बहुत आगे निकल गईं।’

इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 जून को कहा था कि उनका इलॉन मस्क के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। एक इंटरव्यू में जब ट्रम्प से मस्क को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने बेहद शांत लहजे में जवाब दिया। NBC न्यूज से बात करते हुए ट्रम्प ने मस्क को चेतावनी दी थी कि अगर विपक्षी डेमोक्रेट्स का साथ दिया तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर आमने-सामने आए मस्क और ट्रंप
ट्रम्प और मस्क के बीच गुरुवार को बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बहस तब शुरू हुई जब ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए मस्क को लेकर नाराजगी जताई थी। ट्रम्प ने कहा था कि जब हमने अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती करने की बात कही तो मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। मस्क ने इस बिल को बेकार (disgusting abomination) करार दिया और इसका समर्थन करने वाले रिपब्लिकन सांसदों के खिलाफ राजनीतिक बदला लेने का आग्रह तक किया। इसके बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रम्प को एहसान फरामोश बताते हुए लगातार कई ट्वीट किए। मस्क ने कहा कि मैं नहीं होता तो ट्रम्प चुनाव हार जाते। उन्होंने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने तक की बात कही थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6