ENG vs IND 2nd Test: भारत पहली पारी में 587 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके
भारत और इंग्लैंड(ENG vs IND) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर जारी है। इस मुकाबले में दूसरे दिन (3 जुलाई) का खेल खत्म हो चुका है। बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने इंग्लैंड(ENG vs IND) के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए। दूसरे दिन स्टम्प तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 77 रन बना लिए। बेन डकेट और ओली पोप शून्य पर आउट हुए। जैक क्रॉली 19 रन बनाकर आउट हुए।
शुभमन गिल की दोहरा शतकीय पारी, भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
इससे पहले भारतीय टीम(ENG vs IND) ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर अब भी 510 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल भारत ने 310/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया और कप्तान शुभमन गिल की रिकॉर्ड पारी के दम पर पहली पारी में 587 रन बना डाले। गिल ने 269 रन की पारी खेली। वे टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। यशस्वी जायसवाल 87 और रवींद्र जडेजा 89 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 3 विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स और जोश टंग को 2-2 विकेट मिले। ब्रायडन कार्स, जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।
इंग्लैंड ने गंवाए 3 विकेट
इंग्लैंड की पहली पारी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 13 रनों के स्कोर पर उसे लगातार दो झटके लगे। आकाश दीप ने पिछले मैच के शतकवीरों बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन भेजा। दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली भी कुछ खास नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। यहां से जो रूट और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को दूसरे दिन और कोई नुकसान नहीं होने दिया। जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
टेस्ट में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने गिल
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल टेस्ट में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। बता दें कि कोहली ने 2019 में भारतीय टीम की अगुआई करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर भी कोहली (243 रन बनाम श्रीलंका, 2017) है। गिल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर के 5,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 63 मैचों में यह आंकड़ा छूआ।
बता दें कि भारतीय टीम(ENG vs IND) को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2