गुरुवार को संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले में 2 सांसदों के जख्मी होने के बाद BJP ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अब बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने संसद में धक्का मुक्की मामले में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता पर BNS 117,125,131,3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने साथी सांसदों बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी के साथ मिलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी थी। यह तहरीर संसद मार्ग थाने में भाजपा सांसदों को धक्का देकर घायल करने के मामले में दी गई थी।
किन धाराओं में राहुल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद परिसर में गुरुवार को सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगे हैं। इस घटना में भाजपा के दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए हैं। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ BNS के सेक्शन 117,125, 131,3(5) के तहत FIR दर्ज की है। धारा 117 में स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना, धारा 125 में दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य और धारा 131 में आपराधिक बल का प्रयोग करने के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। वहीं, BNS Section 3 (5) का मतलब है कि एक समूह (Group) में किए गए अपराध के लिए हर सदस्य को समान रूप से दोषी (Guilty) माना जाएगा चाहे उसने सीधे तौर पर अपराध किया हो या नहीं। सामूहिक आपराधिक कृत्य: अगर कई लोग मिलकर एक अपराध को अंजाम देते हैं, तो सभी लोगों को उस अपराध के लिए दोषी माना जाएगा।
बता दें कि लोकसभा में जारी शीतकालीन सत्र के बीच आज संसद परिसर में जमकर हंगामा हुआ। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के सांसदों के बीच मकर द्वार पर धक्कामुक्की की खबर आई। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट देखी गई। इस दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दोनों सांसदों का हेल्थ अपडेट दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के एमएस ने दिया है। आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोट लगी थी उन्हें सुबह साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल लाया गया था। दोनों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है, दवा दी जा रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 1
Views Today : 1