पाकिस्तान में होने वाली एससीओ समिट में भारत की ओर से हिस्सा लेने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शुक्रवार को एक संबोधन के दौरान इसकी पुष्टि की है। इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। यह बैठक राजधानी इस्लामाबाद में 15-16 अक्टूबर, 2024 को होगी, जिसमें एस जयशंकर ही इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पाकिस्तान में आयोजित होगी SCO की शिखर वार्ता
दरअसल, SCO की शिखर वार्ता का आयोजन इस साल अक्तूबर महीने में ही पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होने जा रही है। एससीओ एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह एक राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसका लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है। वर्ष 2001 में इसका गठन किया गया था। एससीओ चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए और वर्ष 2003 में इसे लागू किया गया। 15-16 अक्टूबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों को न्योता भेजा गया था। इसलिए एस जयशंकर पाकिस्तान की यात्रा करेंगे।
चीन और रूस जैसे देश भी लेंगे हिस्सा
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर हैं, वहां पर उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की है। अपने संबोधन में रणधीर जयसवाल ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य सभी सदस्य देशों को निमंत्रण देना एक प्रोटोकॉल है जिसका पालन कोई भी मेजबान देश करता है। उन्होंने आगे कहा, पिछले साल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एससीओ विदेश मंत्री की बैठक के लिए भारत का दौरा किया था। बताया जा रहा है, दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में चीन और रूस जैसे देश भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान में SCO की बैठक में क्या-क्या होगा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाकी का कार्यक्रम क्या है, इसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7