आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम रखा जिसका समापन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन यहां भगदड़(Bengaluru Stampede) मचने के कारण 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को बेंगलुरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। गंभीर ने कहा है कि उनके मुताबिक जीत के बाद कभी भी इस तरह के रोड शो की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब साल 2007 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आई थी तब भी उनका यही मानना था।
‘मैं रोड शो में विश्वास नहीं करता, हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था’
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गंभीर से हादसे में 11 लोगों की जान(Bengaluru Stampede) जाने के जिम्मेदार लोगों के बारे में पूछा गया। इस पर गौतम गंभीर ने साफ लफ्जों में कहा कि वह कभी भी रोड शो करने में विश्वास नहीं करते थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल जीत समारोह के आयोजन में शामिल सभी लोगों की कड़ी आलोचना की। गंभीर ने सभी से ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने और ऐसे समारोह का आयोजन तब तक नहीं करने का आग्रह किया, जब तक लोग इसके लिए तैयार न हों। गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘रोड शो में कभी भी विश्वास नहीं रहा। जब मैं खेल रहा था, तब भी 2007 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी मुझे लगा था कि हमें रोड शो नहीं करने चाहिए। लोगों की जिंदगी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’
बेंगलुरु भगदड़ हादसे के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं, के सवाल पर गौतम गंभीर ने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि मैं कोई नहीं हूं, मैं किसी जिम्मेदार मानता हूं, महत्वपूर्ण यह है कि… और मैंने पहले भी यह सवाल का जवाब दिया है। मैं जब खेलता था तब भी मैं इन रोड शो में ज्यादा विश्वास करता नहीं था। मैं आज भी नहीं करता और मैं आगे भी नहीं करूंगा।’ भारत के मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हमें हर पहलू में जिम्मेदार नागरिक होने की जरूरत है, चाहे वह फ्रेंचाइजी हो या नहीं। अगर हम रोड शो करने के लिए तैयार नहीं थे तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप 11 लोगों को नहीं खो सकते।’’
क्या हुआ था बेंगलुरु में?
आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न की तैयारी थी। 4 जून को M चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन, स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई और भगदड़(Bengaluru Stampede) मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जो बहुत ही दुखद है। 33 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस दुखद घटना के बाद गौतम गंभीर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2014 में केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में आईपीएल जीता था। अगले ही दिन कोलकाता के ईडन गार्डंस में टीम के लिए एक सम्मान समारोह रखा गया था। स्टेडियम के बाहर 60,000 से ज्यादा लोग जमा हो गए थे। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6