डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयानों और उनके शिष्य अनिल यादव के भड़काऊ बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब और कुरान को लेकर विवादित बयान दिया है, उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया है। गाजियाबाद, बुलंदशहर के साथ ही महाराष्ट्र के अमरावती में लोगों के सड़कों पर उतरने की बात कही जा रही है। वहीं मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सरकार से महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
विवादित बयान के बाद मुस्लिम समाज के लोग रात में सड़कों पर उतरे और डासना मंदिर का घेराव कर लिया। पुलिस ने रात 12 बजे तक स्थिति को कंट्रोल में किया। जानकारी के अनुसार जब भीड़ ने मंदिर का घेराव किया था उस समय नरसिंहानंद मंदिर में ही मौजूद थे। वे इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। पुलिस लोगों को समझाकर शांत कर रही तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद रात में पीएसी को बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। वहीं पुलिस ने यति नरसिंहानंद को डिटेन किया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद पुलिस ने एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा को उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया है, क्योंकि उन्होंने आज शहर में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए यह कार्रवाई की है।
यति के समर्थकों ने दी धमकी, वीडियो वायरल
पुलिस ने समय रहते लोगों को मौके से हटाकर शांति कायम की इसी बीच यति समर्थक अनिल यादव पर भड़काऊ वीडियो जारी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अनिल यादव ने कहा कि अगर यति नरसिंहानंद का पुतला जलाया गया तो वे दशहरे के दिन पैगंबर मोहम्मद और अली के पुतले फूंकेंगे। इस बयान के बाद तनाव बढ़ा और पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर आ गया। इस घटना के बाद पुलिस ने भड़काऊ बयानबाजी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें एक हफ्ते का समय मांगा गया है।
क्या कहा था महंत यति नरसिंहानंद ने ?
गाजियाबाद के हिंदी भवन में 29 सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने रावण और उसके भाइयों की तारीफ करते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब और कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बयान के बाद बुलंदशहर में गुस्साए लोगों ने जुम्मे की नमाज के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन कर पथराव और नारेबाजी की है। इस मामले में नरसिंहानंद के अलावा अनिल यादव, यति रामस्वरूपानंद और यति निर्भ्यानंद को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन्होंने एक विशेष धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और धमकी दी। यह मुकदमा थाना वेव सिटी में सब इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने दर्ज कराया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2