विज्ञापन के लिए संपर्क करें

अलविदा रतन टाटा: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम मध्य मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दिया। टाटा समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर दोपहर साढ़े तीन बजे तक मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोगों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अमित शाह, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला और रवि शास्त्री ने एनसीपीए ग्राउंड पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर भी लोग बुधवार की रात से ही अपनी भावुक श्रद्धांजलि दे रही हैं।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई

NCPA में अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को तिरंगे में रखा गया और अंतिम संस्कार के लिए शाम 4 बजे वर्ली श्मशान घाट ले जाया गया जहां वो पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी और सनातन परंपरा के मुताबिक किया गया। एक धर्मगुरू ने बताया कि रतना टाटा के अंतिम संस्कार के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थिति उनके बंगले में तीन दिन तक अनुष्ठान किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में आज यानी 10 अक्टूबर को राजकीय शोक दिवस घोषित किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और सरकारी इमारतों पर सभी राष्ट्रीय झंडे आधे झुके रहेंगे. राज्य सरकार ने मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस