विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Modi in Sri lanka: श्रीलंका में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

PM Modi in Srilanka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका(Modi in Sri lanka) के तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को पहले पीएम मोदी के पहुंचते ही उन्हें रिसीव करने के लिए अपने टॉप-5 कैबिनेट मंत्रियों एयरपोर्ट पर भेजकर उन्हें रिसीव कराया और फिर इंडिपेंडेंस स्क्वायर में खुद प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम करने पहुंच गए।

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर खुद पीएम मोदी(Modi in Sri lanka) को रिसीव किया और उनका ग्रैंड वेलकम किया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्हें तोपों की सलामी दी गई। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और वो लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

पीएम मोदी की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की कोलंबो यात्रा(Modi in Sri lanka) थाईलैंड यात्रा के बाद हुई, जहां उन्होंने थाई प्रधानमंत्री पैटोंगटर्न शिनावात्रा से द्विपक्षीय बैठक की और BIMSTEC सम्मेलन में भाग लिया था। प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यह द्वीपीय देश आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। तीन साल पहले श्रीलंका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी।

पीएम मोदी की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा(Modi in Sri lanka) है। इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत-श्रीलंका के संबंधों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, “कोलंबो पहुंचकर आभारी हूं उन मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का जिन्होंने मुझे एयरपोर्ट पर स्वागत किया। श्रीलंका में होने वाली गतिविधियों का इंतजार है।”

क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करने और विकास सहयोग बढ़ाना यात्रा का उद्देश्य

यह तीन दिवसीय यात्रा क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करने और विकास सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। मोदी श्रीलंका(Modi in Sri lanka) के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बातचीत में भारत और श्रीलंका द्वारा लगभग 10 क्षेत्रों को लेकर सहमति व्यक्त किये जाने की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका यात्रा (Modi in Sri lanka) के दौरान के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रक्षा सहयोग पर समझौता समेत सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, इनके अलावा तीन और समझौते भी हो सकते हैं।

कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मोदी और दिसानायके

मोदी और दिसानायके के बीच वार्ता के बाद, ऋण पुनर्गठन पर श्रीलंका को भारत की सहायता तथा मुद्रा विनिमय पर भारत की सहायता से संबंधित दो दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। मोदी और दिसानायके कोलंबो में भारत की सहयाता से बनाई गई कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोनों नेता सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के ‘ऑनलाइन’ शिलान्यास के भी साक्षी बनेंगे। मोदी का श्रीलंका(Modi in Sri lanka) के कई नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। मोदी और दिसानायके छह अप्रैल को ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोनों नेता संयुक्त रूप से अनुराधापुरा में भारत की सहायता से तयार दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस