हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच टिकट का दावंपेंच, पार्टी अदल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस, बीजेपी दोनों मुख्य सियासी पार्टियों के नेता आए दिन खबरों में हैं, इस बीच अचानक से एक नाम चर्चा में आया भजन गायक ‘कन्हैया मित्तल’ का, वही कन्हैया मित्तल जो राम मंदिर बनने और लोकसभा चुनाव से पहले ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ गाकर वायरल हुए थे। कन्हैया मित्तल को भाजपा से टिकट मिलने की आस थी लेकिन जैसे ही टिकट फाइनल हुआ कन्हैया मित्तल का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कहते नजर आएं कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। अब एक बार कन्हैया मित्तल ने एक वीडियो जारी किया है और कांग्रेस में जाने से इंकार किया है।
“मैं नहीं चाहता किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे”
सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में कन्हैया मित्तल कह रहे हैं कि वह कांग्रेस नहीं ज्वाइन करेंगे। कन्हैया ने कहा कि पिछले दो दिनों से मुझे यह अहसास हुआ कि मेरे सभी सनातनी भाई-बहन व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है। इतनी चिंता करता है। दो दिनों से मैं देख रहा हूं कि आप सब परेशान हैं। मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं, मेरे मन की बात जो मैंने कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं, उसे वापस लेता हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहता किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। आज मैं टूटा तो कल कई टूटेंगे।”
सनातनियों की सुनेंगे
सनातनियों को चुनेंगे #kanhiyamittal @blsanthosh @AmitShah @JPNadda @narendramodi 🙏🙏 pic.twitter.com/DVCcC5Ni2h— KANHIYA MITTAL (@KANHIYAMITTAL30) September 10, 2024
योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे-कन्हैया मित्तल
दो दिन पहले भी कन्हैया मित्तल ने एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने कभी भाजपा ज्वाइन नहीं की। भाजपा के लोग मुझे गाना ‘जो राम को लाए हैं’ गाने के लिए बुलाते थे और मैं गाता भी था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे। जिस प्रकार एक मां के दो बेटे अलग-अलग राजनीतिक दल में हो सकते हैं तो एक गुरु और शिष्य क्यों नहीं।’
हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी
कन्हैया मित्तल खाटू श्याम बाबा के भजनों के लिए प्रसिद्ध है। वे मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं। कन्हैया मित्तल हरियाणा विधानसभा चुनाव से सियासी पारी का आगाज करना चाहते थे। वो अंबाला शहर और पंचकूला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला विधानसभा सीट से स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को मैदान में उतारा है। उन्हें कांग्रेस की तरफ से टिकट देने का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब वीडियो जारी कर कन्हैया मित्तल ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6