हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 8 अक्टूबर को आएंगे। उससे पहले कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) दिल्ली पहुंच गए हैं। नतीजों से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान देकर ये संदेश दे दिया है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए पूरी तरह से मैदान में हैं। दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह ‘न तो टायर्ड हैं और न ही रिटायर्ड हैं’।
चुनाव में 36 बिरादरी कांग्रेस के साथ -हुड्डा
दरअसल, एग्जिट पोल (Exit Poll) में हरियाणा की सत्ता में कांग्रेस की वापसी बताई जा रही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री (Chief Minister) की रेस में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। एग्जिट पोल को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं, ‘हरियाणा के लोग फैसला कर चुके हैं. चुनाव में 36 बिरादरी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आई हैं। सब यही कह रहे हैं कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार. इस बार कांग्रेस का वोट शेयर भी बढ़ेगा। पिछले लोकसभा चुनाव हुए, तो भी कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा था।
चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है-हुड्डा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीट पर कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है और भाजपा का घटा है। यह साफ संकेत है कि हरियाणा में अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।’’ मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर 77 वर्षीय हुड्डा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को लेकर कोई सवाल नहीं है। विधायकों के मत जाने जाएंगे और आलाकमान फैसला करेगा। जिसके नाम पर भी फैसला होगा, सब मानेंगे।’’उन्होंने फिर दोहराया कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4