हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 48 सीटों पर बढ़त है। 2 सीटों पर जीत मिल चुकी है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। हालांकि, कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था। हालांकि, असल नतीजे बिल्कुल उलट हैं। नई सरकार के लिए 5 तारीख को वोट डाले गए थे। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।
यहां देखे नतीजे
https://results.eci.gov.in/AcResultGenOct2024/partywiseresult-S07.htm
मुख्यमंत्री नायब सैनी से अमित शाह और जेपी नड्डा ने की बात
मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। सैनी ने उन्हें हरियाणा के रिजल्ट के बारे में जानकारी दी और अपने रिजल्ट के बारे में भी गृहमंत्री को अवगत कराया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच बीजेपी में जश्न को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत की है। खबर है कि जीत को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बड़ा जश्न मनाया जाएगा।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. रमेश ने कहा, ”लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है. क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है?”इसके अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा है कि कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, रुझानों में BJP आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को ‘बहुमत मिलेगा।’
सुबह 10 बजे तक कांग्रेस आगे बाद में बीजेपी की वापसी
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझाने आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर में एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 2
Views Today : 2