विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Haryana Elections: हरियाणा में मतदान जारी, अनिल विज ने फिर सीएम पद को लेकर ठोका दावा

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 6 बजे चलेगी  हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

 पार्टी चाहेगी तो उनसे अगली मुलाकात सीएम आवास में होगी-विज

इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। मतदान के बीच बीजेपी के नेता अनिल विज ने एक बार फिर सीएम के लिए दावेदारी की है। अंबाला कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनिल विज नेदावा किया कि हरियाणा में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। सीएम का फैसला पार्टी करेगी, अगर पार्टी मुझे चाहती है तो हमारी अगली बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा, “पिछली बार इन्होंने (भाजपा) हरियाणा में नारा दिया था 75 पार, लेकिन वह 40 पर रुक गया. आज वे 50 की बात कर रहे हैं लेकिन इस बार कितने पर रुकेंगे यह देखना है. यह संविधान बचाने का भी चुनाव है. हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है. INLD, JJP भाजपा की B टीम हैं।”

जीत की हैट्रिक लगाएगी बीजेपी या कांग्रेस की वापसी?

2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस, AAP, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी शामिल हैं. चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस