विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Hathras Case: हाथरस कांड के मुख्य आरोपी ने गिरफ्तार, 1 लाख का इनामी था देव प्रकाश मधुकर

हाथरस भगदड़ मामले में पुलिसने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया। मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया। हाथरस भगदड़ के बाद मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज मधुकर की हाथरस अदालत में पेशी होगी। मधुकर के वकील का दावा है कि देवप्रकाश ने सरेंडर किया है। हाथरस के एसपी का कहना है कि मधुकर की गिरफ्तारी राह चलते हुई है।  गिरफ्तारी के बाद शनिवार को देव प्रकाश मधुकर की हाथरस कोर्ट में पेशी होगी।

दिल्ली के एक अस्पातल में पुलिस ने पकड़ा

मामले में पुलिस मधुकर के समर्पण से पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। उसे शनिवार को हाथरस में न्यायालय में पेश किया जाएगा।  दिल्ली के नजफगढ़ – उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी, देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वकील एपी सिंह ने कहा कि हमने यूपी पुलिस को देव प्रकाश मधुकर को सौंप दिया है, अब यूपी STF जांच कर सकती है। आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम भी था। वहीं यूपी पुलिस और तमाम जांच एजेंसियां प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ‘​​भोले बाबा’ की भी तलाश कर रही हैं।

हाथरस के सिकंदराराऊ में मंगलवार को सूरजपाल सिंह के प्रवचन के बाद हुई भगदड़ में 121 लोगों की मृत्यु हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर, अन्य आयोजकों व सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक एसआईटी का गठन किया था। जिसने इस मामले में अब तक 90 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। यह जानकारी खुद एसआईटी में शामिल आगरा जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार की दी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस