हाथरस 2 जुलाई को हुए सत्संग कांड में पूरे देश प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। 121 मौतें होने के बाद प्रशासन नींद से जागी है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। शुक्रवार देर रात हादसे का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। अब इस घटना को लेकर ‘भोले बाबा’ यानी सूरजपाल ने पहली बार कैमरे पर आकर अपनी बात रखी है। इस घटना को लेकर बाबा ने कहा कि वह इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी हैं। सूरजपाल का कहना है कि लोगों को प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। बाबा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रभु लोगों को इससे उबरने की शक्ति दें। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी।
“2 जुलाई को हुई घटना के बाद मैं बहुत ही व्यथित हूं”
हाथरस हादसे को लेकर बात करते हुए बाबा सूरजपाल ने कहा, “हम 2 जुलाई को हुई घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं। प्रभु हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन एवं प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, वे बख्शे नहीं जाएंगे। हमने अपने वकील डॉ एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से ये प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं के परिजनों एवं घायलों के साथ जीवन पर्यंत तन-मन-धन से खड़े रहने का आग्रह किया है।”बाबा ने आगे कहा कि सभी महामन का सहारा ना छोड़ें. वर्तमान समय में वहीं माध्यम हैं। सभी को सदमति और सदबुद्धि प्राप्त होने की इच्छा रखते हैं। नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्राह्मंड में सदा-सदा के लिए जय-जयकार।’
2 जुलाई को सत्संग के बाद भगदड़ में हुई थीं 121 मौतें
हाथरस हादसे के बाद से ही बाबा सूरजपाल गायब था। हाहाकारी घटना के चार दिन बाद वो पहली बार सामने आया है। हालांकि, हादसे के करीब 30 घंटे बाद बाबा का एक लिखित बयान सामने आया था, जिसमें उसने मृतकों के खिलाफ दुख जताया था और घायलों को जल्द ठीक होने की कामना की थी। गुरुवार को जारी अपने लिखित संदेश में बाबा सूरजपाल कहा था कि कुछ अराजक तत्वों ने ये भगदड़ मचाई, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।
बता दें कि हाथरस में बीते मंगलवार को हुए भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। 6 लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं, अभी तक मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर जो फरार था, उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 7
Views Today : 7