विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Head Coach of Team India: गौतम गंभीर ही होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच! BCCI और गंभीर के बीच हो गई डील फाइनल?

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ही होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? शायद इस सवाल का जवाब अब मिल चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी संभालेंगे। BCCI और गौतम गंभीर के बीच डील फाइनल हो गई है और वो टीम इंडिया का हेड कोच बनने को तैयार हो गए हैं। एक क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक जो कि बीसीसीआई के अधिकारियों के काफी करीब है, उसने जानकारी दी कि गौतम गंभीर का हेड कोच बनना तय है और बीसीसीआई और उनके बीच डील हो चुकी है। जल्द ही गंभीर को हेड कोच बनाने का ऐलान होगा।

गंभीर को मिला संदेश- अब देश के लिए करना है

रिपोर्ट में यह भी दावा है कि गंभीर ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह इस पद को लेकर विचार कर रहे हैं,  इस बात का अंदाजा कोलकाता टीम के सह-माल‍िक शाहरुख खान को भी है। सोमवार (27 मई) को इस पद के लिए आवेदन भेजने का आखिरी दिन था। माना जा रहा है कि गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह की चेन्नई में आईपीएल 2024 फाइनल के बाद कोचिंग को लेकर बात हुई थी। मुलाकात के दौरान जय शाह काफी खुश नजर आ रहे थे और माना जा रहा था बीसीसीआई सचिव ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए गंभीर को मना लिया है। जय शाह ने जब गंभीर से मुलाकात की तो उनसे कहा, ” अब देश के लिए करना है।” ऐसे में ऐसी संभावना है कि गंभीर ने इस भूमिका के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है, हालांकि अभी तक किसी भी ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबर तो ये भी है कि गौतम गंभीर और बीसीसीआई से मीटिंग हो चुकी है. इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है. हालांकि अभी तक टीम इंडिया के हेड कोच लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

31 दिसंबर 2027 तक रहेगा अगले कोच का कार्यकाल

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम का जो भी हेड कोच बनेगा, उसका कार्यकाल साढ़े 3 साल का होगा, जो 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम का जो भी हेड कोच होगा, उसके साथ 14-16 सदस्यों का सपोर्ट स्टाफ भी रहेगा। गंभीर अगर द्रविड़ की जगह लेते हैं तो यह पहली बार होगा जब वह किसी टीम को कोचिंग देंगे. गंभीर अभी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटोर रहे हैं, जिन्होंने हाल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीता है. केकेआर से पहले गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के भी मेंटॉर रह चुके हैं।

भारत के लिए शानदार रहा गंभीर का क्रिकेट करियर

गौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 147 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 5238 रन बनाए हैं। गंभीर वनडे में 11 शतक और 34 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। गंभीर भारत के लिए 37 टी20 मैच भी खेल चुके हैं. इसमें 932 रन बनाए हैं। इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस