विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Heatwave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का क़हर, इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

उत्तर भारत समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भीषण गर्मी का क़हर जारी है। मौसम विभाग ने इस राज्यों में अगले तीन दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी का सितम जारी रहेगा। यूपी समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं आईएमडी ने 19 जून तक उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में लू की चेतावनी जारी की है। यूपी में पहले से ही सामान्य से अधिक तापमान चल रहा है, कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR में गर्मी से बुरा हाल

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 17 जून और 18 जून को  दिल्ली में साफ आसमान, लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति, दिन में कभी-कभी तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति)” चलेंगी। इसने 18 जून को लू की स्थिति के साथ बादल छाए रहने” का अनुमान लगाया है. जबकि, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी 15 से 17 जून के बीच भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी।

यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 19 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने का अनुमान है। जिसमें मेरठ, आगरा, बांदा, मथुरा और बरेली हरदोई शामिल हैं। उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोत्तरी के बीच भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसमें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित कई अन्य राज्य भी इसी तरह की भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहीं काफी दिनों से पड़ रही इस भीषण गर्मी का असर जन स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

एक तरफ कुछ राज्यों में गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं IMD ने कुछ राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इन राज्यों में सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल है. सिक्किम में तो भूस्खलन से शुक्रवार को 9 लोगों की जान चली गई। वहीं प्रदेश में 1200-1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। जिन्हें राज्य सरकार बाहर निकालने में जुटी हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस