विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Pahalgam Attack: गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, सऊदी पहुंचे पीएम ने भी किया फोन

Pahalgam Attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम(Pahalgam Attack) में पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई है। आतंकियों ने यह हमला टूरिस्ट स्पॉट पर किया, जब पर्यटक घुडसवारी कर रहे थे, तभी गोलियां चलाई गई। पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पर्यटक की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 आतंकी सेना की वर्दी में आए, पहले उन लोगों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 12 लोग घायल हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं।

PM मोदी ने की अमित शाह से बात

आतंकी हमले(Pahalgam Attack) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) से फोन पर बातचीत की है। प्रधानमंत्री ने शाह से उचित कदम उठाने को कहा है, प्रधानमंत्री ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने के लिए कहा है। पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। श्रीनगर रवाना होने से पहले शाह ने आपात बैठक बुलाई है। जिसमें आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस मीटिंग में जुड़े। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली।

हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम(Pahalgam Attack) में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ है। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे।”

 

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। आतंकवादियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की और फिर वहां से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है। घायलों और मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने पहले सैलानियों से उनका नाम पूछा और हिंदू नाम सुनने के बाद गोली मार दी। फिलहाल आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने दूसरे पर्यटकों के पहलगाम जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि वहां छिपे आतंकियों का सफाया किया जा सके।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस