PM Modi’s speech in Doda: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा जनता के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.इस दौरान जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी आज डोडा पहुंचे. जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए अपनी तमाम गारंटियों का जिक्र किया और कश्मीर को सुरक्षित रखने की भी बात कही. आइए जानते हैं पीएम मोदी द्वारा अपनी रैली के दौरान कही गई कुछ खास बातें,
1- रैली के दौरान अपनी गारंटी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हम और आप मिल कर के एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे और ये मोदी की गारंटी है.
2- पीएम मोदी ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि, इस बार जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव 3 खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच है. एक और तीन खानदान है तो दूसरी तरफ सपने लेकर निकले जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान बेटे-बेटियां हैं. पीएम मोदी ने कहा कि, एक खानदान कांग्रेस का, एक खानदान JKNC का और एक खानदान PDP का है. इन तीनों खानदानों ने अब तक आप लोगों के साथ जो काम किया वो किसी पाप से काम नहीं हैं.
3- पीएम मोदी ने धारा 370 हटने से पहले के दिनों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहीं अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. सारी दुकानदारी, सारा कामकाज ठप हो जाते थे. हालत ये थे कि केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है.
4- बदलते कश्मीर की बात करते हुए आगे पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से काम नहीं है. पहले पत्थर पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे लेकिन अब इन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है.
5- जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने नई स्किम की बात भी कही. उन्होंने कहा कि, बीजेपी एक ऐसी सरकार बनाने जा रही है, जो टेरर फ्री और टूरिस्ट के लिए स्वर्ग होगा. यहां आतंकवाद बढ़ने के बाद फिल्म वालों का आना बंद हो गया, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में देश ही नहीं दुनिया भर से फिल्म की शूटिंग करने वाले यहां आएं, इसलिए हम नई फिल्म पॉलिसी बना रहे हैं.
6- जम्मू कश्मीर में रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा भी मिलने वाला है जिसका जिक्र हम नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने किया है. उन्होंने रैली के दौरान कहा कि, हम जम्मू-कश्मीर के अनछुए हिस्से को भी रेल से जोड़ रहे हैं।. बहुत जल्द ही दिल्ली से रामबन होते हुए ट्रेन, श्रीनगर तक जाने वाली है. रेलवे लाइन का काम पूरा हो गया है, स्टेशन बनकर रेडी है और ट्रायल भी शुरू हो गया है. बहुत जल्द ही ये हिस्सा भी रेलवे द्वारा पूरे देश से जुड़ जाएगा.
7- धारा 370 और तीन तलाक का जिक्र पीएम मोदी ने अपनी रैली के दौरान किया. पीएम ने कहा कि, NC, PDP और कांग्रेस धारा 370 को वापस लाना चाहते हैं, आपके लिए इसका मतलब होगा कि ये तीन खानदान मिलकर पहाड़ी समाज का आरक्षण फिर छीन लेंगे, वोटिंग का हक छीन लेंगे, 35A वापस आया तो माताओं-बहनों के हकों पर पुरानी पाबंदी लग जाएगी.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8