प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के लिए चुनावी जनसभा की। इस दौरान मोदी के समर्थकों में काफी जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। पीएम मोदी ने इस मौके पर लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि LED के जमाने में लालटेन लेकर घूम रहे हैं, वो भी सिर्फ एक घर में रोशनी हो रही है, इन लाालटेनियों ने बिहार में अंधेरा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एलईडी का जमाना चल रहा है और यह यहां लालटेन लेकर चल रहे हैं , और इस लालटेन ने एक ही घर में रोशनी की है, इन लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा-अंधेरा ही फैलाय है, दूसरों के बेटी-बेटियों को पूछते नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि इनका सूत्र है अपना काम बनता , जिस पर जनता ने कहा कि भाड़ में जाए जनता।
धर्म के आधार पर नहीं होगा आरक्षण- पीएम मोदी
पटना की रैली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा इन्होंने मिलकर परिवारों के आरक्षण पर डाका डाल दिया है, आपको अंधेरे में रख कर रात में चोर आकर जैसे चोरी कर जाए वैसे ही लूटेरों ने आपके हक को लूटा है और इन जातियों का आरक्षण कम करके कांग्रेस , आरजेडी और इन दलों ने अपने वोट जिहाद वाले अपने वोट बैंक को दे दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। कांग्रेस, आरजेडी ने आदिवासी, दलितों, पिछड़ों के बच्चों से आरक्षण का अधिकार छीन लिया है और मुस्लामानों को दे दिया है। बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन आरजेडी-कांग्रेस SC/ST/OBC का कोटा खत्म करके, अपने वोटबैंक को धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती हैं।
पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर चुटकी भी ली और कहा कि यह सासंद चुनने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश का पीएम चुनने के लिए है. भारत को कैसा पीएम चाहिए? भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने दमखम के साथ रख सके लेकिन यह सारे परिवारवादी मिलकर के पीएम की कुर्सी को लेकर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं।
एनडीए सरकार बिहार को पटरी पर ले आई
पीएम मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को पटरी पर ले आई। आने वाले पांच साल में हमें और भी विकास कार्य करने हैं। आने वाले पांच साल भारतीय रेल के आधुनिकीकरण के स्वर्णिम साल होने वाले हैं। कुछ लोगों को राम से घोर विरोध है। वह रामकृपाल नाम का भी विरोध करेंगे। इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। कमल पर पड़ा वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं, उसका एग्जिट पोल आना शुरू हो गया है। आप समझ लीजिए, जब ये इंडी (इंडिया) गठबंधन वाले हर समय ईवीएम को गाली देना शुरू कर दें। इसका मतलब है कि एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ चुका है। 4 जून को पाटलिपुत्र में भी और देश में भी नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने छठे चरण के मतदान का जिक्र कर लोगों को वोट डालने की भी अपील भी की।
बिहार में होने वाले 7वें चरण का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 7वें चरण में कुल 8 लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, बक्सर, आरा और सासाराम लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि इसी चरण में काराकाट, नालंदा और जहानाबाद में भी मतदान होना है। यहां एनडीए प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकारों के सामने 2019 में जीती हुई अपनी सीटों पर फिर से जीतने की चुनौती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7