विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में पहुंची टीम भारत, चेज मास्टर कोहली ने खेली शानदार पारी

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद 264 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारतीय टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसकी टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई में होगा। भारतीय टीम ने दुबई में जीत का चौका लगा दिया है। टीम इंडिया की जीत के स्टार मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने-अपने दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया का काम तमाम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

भारतीय गेंदबाजों के सामने फंसे कंगारु

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौका और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा ट्रैविस हेड ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय बल्लेबाजों का भी शानदार प्रदर्शन

भारत की इस जीत में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाज तक सभी ने अपना अहम योगदान दिया। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। पहले गिल 8 रन आउट हुए तो कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंदों में 28 रन बनाकर कूपर कोनोली की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर आउट हुए तो अक्षर ने 27 रनों की अच्छी पारी खेलीष आखिर में हार्दिक पंड्या ने तेजी से 28 रन बनाए और केएल राहुल ने छक्का मारकर जीत दिलाई। वे 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जंपा-इलिस ने 2-2 विकेट लिए जबकि कोलोन और बेन ड्वारशस को एक-एक विकेट मिला।

2023 की हार का बदला लिया टीम भारत ने

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने 14 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफलता हासिल की। वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था। इस बार टीम इंडिया ने खिताब के और करीब आकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और भारत लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस