विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को हराया, WTC फाइनल में भारत लगाएगा हैट्रिक?

बारिश से बाधित कानपुर टेस्ट मैच में भारत ने कमाल करते हुए ढाई दिन में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ अपने घर पर भारत की यह 18वीं सीरीज जीत है। भारत ने 2012 में आखिरी घरेलु टेस्ट हारा था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने में सफलता हासिल की। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका के शीर्ष में भारतीय टीम नंबर वन पर बरकरार है।

पांचवें दिन ताश के पत्तों की तरह ढही बांग्लादेश की टीम

इससे पहले पांचवें दिन खेल की शुरुआत के बाद बांग्लादेश पहले सेशन में 146 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और मात्र 94 रनों की लीड हासिल कर पाई जिसके बाद भारत को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। भारत की दूसरी पारी में जायसवाल ने शानदार 51 रन की पारी खेली तो वहीं, कोहली ने नाबाद 29 रन की पारी खेली।  टीम इंडिया की तरफ से अश्विन, बुमराह और जडेजा ने तीन-तीन विकेट हासिल किये और एक विकेट आकाश दीप के खाते में गया।

बारिश से आठ सेशन धुला, भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी

मैच के पहले दिन बारिश और मैदान गीला होने की वजह से 35 ओवर का ही खेल हुआ।  इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। टेस्‍ट के करीब आठ सत्र बारिश से धुलने के बाद चौथे दिन टीम इंडिया ने मुकाबले में जान डाल दी। भारत ने मैच के चौथे दिन विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी करते हुए जीत की उम्‍मीद जगाई और कानपुर टेस्‍ट पांचवें और आखिरी दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।

भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हो गई बांग्लादेशी टीम

पहले दिन तीन विकेट खोकर 107 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम चौथे दिन महज 233 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद भारतीय टीम पहली ही गेंद से भारतीय बल्‍लेबाजों ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर घोषित की। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 52 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 51 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 71 रन और केएल राहुल ने 43 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की धमाकेदार पारियां खेलीं। आखिरी दो दिन में भारत ने बांग्लादेश के 17 विकेट लिए और अपनी विस्फोटक बैटिंग से मुकबला जीत लिया। इस जीत से भारत ने सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

WTC में भारत की दावेदारी लगभग पक्की

भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट मैच जो एक समय ड्रॉ होता दिख रहा था उसमें आक्रामक तरीके से खेलते हुए जीत हासिल करने के साथ अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और भी मजबूत कर लिया है, जिसमें टीम इंडिया ने इस मैच में जीत के साथ पहले स्थान पर रहते हुए दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम से अंकों के प्रतिशत के मामले में अपने अंतर को और बढ़ा लिया है। भारतीय टीम को अभी घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस