विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs BAN: पहले टी-20 मैच में भारत ने शानदार जीत, एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। इस मैच में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत की ओर से मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने डेब्‍यू किया। भारत की जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुए बांग्लादेशी शेर

न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बांग्लादेशी टीम ने भारत को 128 रनों का टारगेट दिया जिसे भारत ने 11.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम 127 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। अर्शदीप ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए जिससे टीम अंत तक नहीं उबर सकी और उसकी बल्लेबाजी काफी खराब रही। भारत के लिए तीन साल बाद कोई टी20 मुकाबला खेलने उतरे वरुण ने वापसी पर प्रभावित किया, जबकि अर्शदीप ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर बांग्लादेश को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोके रखा। मयंक यादव ने अपने टी20 करियर का पहला ओवर मेडन डाला और एक विकेट लेने में भी सफल रहे। कुल मिलाकर भारतीय गेंदबाजी इस मैच में शानदार रही। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या, मंयक यादव और वॉशिंगटन सुंंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

हार्दिक की हार्ड हिटिंग ने दिलाई जीत, सैमसन और सूर्या ने भी दिखाया दम

128 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। भारत के ओपनरों ने अच्छी शुरुआत  दिलाई। संजू सैमसन ने 19 गेंद में 29 रन बनाए वहीं अभिषेक शर्मा सात गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 29 रन की तूफानी पारी खेली। डेब्यूटेंट नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे तो हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों में 39 रन की पारी में पांच चौके और दो छक्के उड़ाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या आज अलग ही स्वैग में नजर आए। उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 39 रन बनाते हुए विनिंग शॉट निकाला। इससे पहले पंड्या ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट भी लिया और दो कैच भी लपके।

भारत की जीत के बाद स्टेडियम से बाहर निकले फैंस तिरंगा लेकर झूमने लगे। उन्होंने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए। 14 साल बाद श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होने वाले मैच को देखने जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत अन्य शहरों से भी लोग पहुंचे। दूसरे राज्यों से दर्शक यहां आए थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां पहुंचे। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के लिए यह गौरवशाली क्षण है।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस