भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। भारत की ओर से बल्ले के बाद गेंद से नीतीश रेड्डी ने उम्दा प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले मैच में प्रभावित करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए।
शुरुआती झटकों के बाद आया रिंकू-नीतीश का तूफान
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और पहले बैटिंग का न्योता मिलने के बाद 221 रन बना डाले। हालांकि भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत ने 41 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। मगर नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच में वापस ला दिया।
अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे नीतीश ने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।नीतीश ने 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने भी अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह 29 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 32 रन बनाए और अंत में रियान पराग की 6 गेंद में 15 रन की कैमियो पारी ने भी भारत को 221 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुई बांग्लादेश की टीम
222 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। मेहमान टीम के 4 बल्लेबाज 46 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने जरूर मिलकर 38 रन जोड़े। महमूदुल्लाह ने 39 गेंद में 41 रन बनाए और वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे, वहीं मेहदी हसन मिराज ने 16 रन बनाए। भारत की ओर से बल्ले के बाद गेंद से नीतीश रेड्डी ने उम्दा प्रदर्शन किया और दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, पिछले मैच में प्रभावित करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लिए। दिलचस्प बात यह रही कि भारत के हर गेंदबाज को विकेट मिला। नीतीश और वरुण के अलावा अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग के खाते में एक-एक विकेट आए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7